कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने गए गंगा नदी में डुबने से तीन की मौत

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने गये तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. जिसमें एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है.

बक्सर. बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने गये तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. जिसमें एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है. ये घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुआ. पुलिस ने तीन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डूबने की पहली घटना सिमरी के बयासी गंगा घाट की है. जिसमें दो युवकों की डुबने से मौत हो गयी. जबकि दूसरी घटना बक्सर चरित्रवन स्थित यमुना घाट की है. जहां भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी प्रमोद शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री रिशु कुमारी की गंगा में डुबने से मौत हो गयी. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ बक्सर गंगा स्नान करने पहुंची थी. स्नान के दौरान ही वे गहरे पानी में चली गयी. जिससे डूबने से मौत हो गयी. जबकि सिमरी थाना के बयासी गंगा घाट पर नहाने के दौरान डुबने से निलेश कुमार पिता रामाशंकर यादव व मुन्ना यादव पिता जगदीश यादव की मौत हो गयी. यह दोनों तिलकराय हाता थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव के निवासी बताये जाते हैं. दोनों दोस्त थे. ग्रामीणों ने पूछने पर बताया, दोनों आपस में दोस्त थे. दोनों एक साथ स्नान करने गये थे, लेकिन, डूबने से दोनों की मौत हो गयी. दोनों घटनाओं को लेकर परिजनों में चीख पुकार मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >