नगर परिषद में पहले दिन पहुंचे तीन फरीयादी, निबटारा को लेकर संबंधित अधिकारी को दिया निर्देश

जिले के सरकारी कार्यालयों में सोमवार से अधिकारियों के द्वारा आमलोगों की समस्याओं को सुनने के कार्य की शुरूआत हो गयी है.

बक्सर. जिले के सरकारी कार्यालयों में सोमवार से अधिकारियों के द्वारा आमलोगों की समस्याओं को सुनने के कार्य की शुरूआत हो गयी है. पहले दिन लोगों में उत्सुकता दिखी. वहीं जन समस्या के पहले पुराने मामले को लेकर भी आम लोग अपने संबंधित विभागों की समस्याओं के कार्यालय में पहुंचे. इस क्रम में सोमवार को नगर के नगर परिषद बक्सर के कार्यालय में अधिकारी समय से पहुंच लोगों की फरीयादों को सुनने के साथ ही अपने लंबित कार्यों को निबटाने व जन समस्याओं के विषयों पर कर्मियों के साथ चर्चा करते दिखे. प्रभात खबर की टीम नगर परिषद में साढ़े दस बजे पहुंची. जहां नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक अपने कार्य को निबटाने के साथ ही स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह के साथ नगर की समस्याओं पर चर्चा करते दिखे. हालांकि नगर परिषद में फरियादियों के बैठने एवं शौचालय जैसी सुविधा पहले से ही तैयार थी. शुरूआत में कार्यालय कक्ष में काफी शांति रही. वहीं पहले फरीयादी के रूप में वार्ड नंबर 15 के निवासी गुड़िया देवी करीब 12:30 बजे पहुंचे. जिनकी समस्या थी कि नाली निर्माण के दौरान उनके घर के सामने पाइप नहीं डालने की गुहार लगायी गयी. उनका कहना था कि नाला का निर्माण उनके घर के सामने कराया जाये. उसके उपर स्लैब लगाया जाये. इस मामले को इओ द्वारा स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह को जांच करते हुए यथाशीघ्र कारवाई को लेकर निर्देशित किया गया. दुसरा मामला 12:40 में आया. वार्ड नंबर पांच की दुर्गा देवी ने जनता दरबार में घर तक सड़क निर्माण और नाला बनवा कर जल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही. वहीं तीसरा मामला के रूप में सफाई कर्मी दीपक कुमार ने सफाई एजेंसी से बकाया पारिश्रमिक का भुगतान कराने की गुहार लगायी. सभी मामलों पर ईओ कुमार रित्विक ने स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह को मामले की जांच करने व यथाशीघ्र निस्पादन का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >