Buxar News : दहेज हत्या में तीन अभियुक्तों ने किया सरेंडर,

नामजद अभियुक्त अब्दुल अंसारी, असगर अंसारी और अख्तर अंसारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया

बक्सर

औद्योगिक थाना कांड संख्या 275/ 2024 में नामजद अभियुक्त अब्दुल अंसारी, असगर अंसारी और अख्तर अंसारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को सुनवायी के बाद खारिज करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को जेल भेज दिया. बताते चलें कि कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं सजीमुल्ला अंसारी ने अपनी बेटी रेशमा की शादी बक्सर औद्योगिक थाना के भटवालिया गांव का रहने वाला अकबर अली के साथ किया था. जहां ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बेरहमी से पिटाई किया करते थे . प्रताड़ना एवं मारपीट की सूचना पीड़िता अपने मायके दिया करती थी. इसी बीच 19 नवंबर 2024 को फोन से सूचक को यह जानकारी मिली कि उसकी बेटी का पेट दर्द के कारण मौत हो गया है. जब वह भाग भाग पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी मृत पड़ी है तथा उसके गले पर रस्सी के काला निशान बना हुआ है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 80 /2 के तहत प्राथमिक की दर्ज किया तथा मृतका की पोस्टमार्टम कराया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी जहां पुलिस दबिश में अभियुक्तों ने सरेंडर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >