समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई नहीं होने पर जतायी नाराजगी

डीएम साहिला ने शुक्रवार को समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न शाखाओं एवं परिसर का सुबह 10:30 में औचक निरीक्षण किया.

बक्सर. डीएम साहिला ने शुक्रवार को समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न शाखाओं एवं परिसर का सुबह 10:30 में औचक निरीक्षण किया. डीएम द्वारा कार्यालयों में पर्याप्त साफ-सफाई, संचिकाओं आदि का रखरखाव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में आपदा शाखा, पंचायत शाखा, दिव्यांगजन कोषांग आदि में साफ-सफाई की स्थिति काफी असंतोषजनक पाया. साथ ही अन्य कार्यालयों में भी साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पायी गयी. सभी शाखा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपनी शाखा का अपने देखरेख में अपने शाखा का पर्याप्त साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे तथा अनावश्यक सामग्रियों/उपकरणों को हटवाना सुनिश्चित करेंगे. संचिका का रख-रखाव में विभागीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे तथा अकार्यरत संचिका को विधिवत अभिलेखागार आदि में रखवाना सुनिश्चित करायेंगे. दिव्यांगजन कोषांग, सैनिक कल्याण, अभिलेखागार आदि में एक साथ अधिक संख्या में कर्मियों को अवकाश पर रहने की बात बतायी गयी. सभी शाखा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक साथ बड़ी संख्या में कर्मियों का अवकाश स्वीकृत नहीं करें. नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निदेश दिया गया कि पूरे समाहरणालय परिसर का पर्याप्त साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >