कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान, 39 संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित किये गये 39 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कियेे गये हैं.

राजपुर. विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित किये गये 39 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कियेे गये हैं. जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर शशि भूषण ने की. इन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दिन समय पर सभी लोग अलर्ट रहेंगे. निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी सभी निर्देशों का सही तरीके से पालन करना जरूरी है. सामान्य प्रेक्षक श्री के विवेकानंदन ने सभी सेक्टर पदाधिकारी मजिस्ट्रेट को निर्वाचन के दौरान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य दायित्वपूर्ण है. जिसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संपादित किया जाना चाहिए. आदर्श आचार संहिता के पालन मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता समय पर कार्य निष्पादन तथा मतदाताओं के प्रति व्यवहार में शालीनता और सहयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. इन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो तथा चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी करते हुए बताया कि किसी भी पदाधिकारी को अगर कोई परेशानी होती है तो सीधा संपर्क कर सकते हैं. सेक्टर मजिस्ट्रेट को जो भी गाड़ी दिया जा रहा है. इन सभी गाड़ियों में पहली बार जीपीएस लगा होगा. जिसका गलत दुरुपयोग नहीं हो सकता है. इसकी ट्रैकिंग की जायेगी. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इसकी सूचना हमें प्राप्त होगी. इस बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, इटाढ़ी बीडीओ किरण कुमारी, बीपीआरओ अभिषेक पाठक, एसओ हेमंत चौबे,बीएओ ऋषिकेश यादव, एलिओ सुधांशु कुमार के अलावा अन्य सभी निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >