मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों को जेल
औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली गांव में हुई घटना
बक्सर.
औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली में आपसी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये. तू-तू-मैं-मैं के साथ ही विवाद इतना बढ़ा की लाठियां चटकने लगीं और भगदड़ मच गयी. इस मामले में एक पक्ष के नंद कुमार माझी व दूसरे पक्ष की बबिता देवी द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल जाने वालों में भोला माझी, लाल जी माझी, जगनारायण माझी व मोतीलाल माझी शामिल हैं. उन्होंने बताया नंद कुमार माझी की प्राथमिकी पर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.