तरबूज खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, महिला की हालत गंभीर

औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्सा गांव में हुई घटना

बक्सर.

औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्सा गांव में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सोनवर्सा गांव निवासी इंद्रासन शाह के घर में परिवार के लोगों ने तरबूज खाया था. तरबूज खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजनों ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया. बीमार लोगों में इंद्रासन शाह, उनकी पत्नी ललिता देवी, बेटी गीता देवी, बहू कविता देवी, कविता देवी के दो बच्चे काव्य कुमारी और गोलू शाह तथा बहू रिंकी देवी शामिल हैं. इनमें रिंकी देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं अन्य सभी का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है. इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि तरबूज को अधिक लाल दिखाने के लिए किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक खुले में छोड़ देने पर उस पर मक्खियां बैठ जाती हैं, जिससे संक्रमण फैलने और फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका बढ़ जाती है. बिना साफ-सफाई और सावधानी के ऐसे फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >