जिले के 70 पेट्रोल पंपों में से 20 में लटके ताले

डीजल और पेट्रोल के संकट से शादी-विवाह जैसे जरूरी काम में आ रही परेशानी

बक्सर.

जिले में स्थापित विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के कुल 70 पेट्रोल पंपों में से 20 पंपों पर ताले लटके हैं. प्रशासन द्वारा बताया गया कि बीपीसीएल के 24 में से 10, आईओसीएल के 31 में से 8 और एचपीसीएल के 15 में से 2 पेट्रोल पंप बंद हैं. इसके अलावा भीड़ और स्टॉक कम होने के कारण भी कई पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं. जिन पंप संचालकों ने पुलिस बल की मांग की है, वहां पुलिस भेजी गई है, ताकि वितरण में कोई परेशानी न हो. जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेट्रोल पंपों पर लग रही अनियंत्रित भीड़ को लेकर समीक्षा के बाद यह जानकारी दी गयी. बताया गया कि सदर एसडीओ अविनाश कुमार और सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने स्वयं इटाढ़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वितरण व्यवस्था को सुचारू कराने का प्रयास किया. बैठक में मौजूद कंपनियों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बुधवार से स्थिति सामान्य हो जायेगी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से शुरू हो जायेगी.पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए उच्च स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाते डीएम ने जिले वासियों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है. बैठक में आइओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा बक्सर व डुमरांव एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और डीपीआरओ मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >