एसटीएफ ने बक्सर से दो आरोपितों को दबोचा, पूछताछ के लिए ले गयी अपने साथ

बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में कार्रवाई

बक्सर.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का तार बक्सर से जुड़ने के बाद जिले में सनसनी फैल गयी है. इस मामले में बंगाल एसटीएफ ने बक्सर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या से जुड़े आरोपितों को दबोचने में सफल हो गयी. बंगाल से पहुंची एसटीएफ और विशेष जांच दल ने पिछले 48 घंटों में बक्सर और यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन सोमवार को मुख्य संदिग्ध विशाल श्रीवास्तव को मुफ्फस्सिल थाने में ही छोड़ दिया गया. जबकि दो अन्य आरोपितों को लेकर बंगाल पुलिस कोलकाता रवाना हो गयी. विशाल श्रीवास्तव से कई घंटे तक पूछताछ की गयी.

अपने साथ दोनों को बंगाल ले गयी पुलिस :

छापेमारी के दौरान हिरासत में लिये गये हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव को पुलिस ने मुफ्फसिल थाने में छोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी विशाल पर पहले से दर्ज एक स्थानीय मामले में वह फरार चल रहा था. जिसे जमानत की प्रक्रिया के तहत उसे छोड़ा जायेगा. इससे पहले बंगाल एसटीएफ ने उससे लंबी पूछताछ की और मोबाइल डेटा के आधार पर अहम सुराग जुटाए. वहीं पकड़े गये दो संदिग्धों विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को बंगाल पुलिस अपने साथ कोलकाता ले गयी है. सूत्रों के मुताबिक दोनों पेशेवर शूटर हो सकते हैं, जो छह मई की रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की कार पर फायरिंग की थी. बताया जा रहा है कि विक्की को जिले के सिकरौल और मयंक को नावानगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया.

बक्सर तक कैसे पहुंची जांच :

जांच टीम को घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों ने बक्सर की ओर इशारा किया. वारदात के समय घटनास्थल के पास सक्रिय कुछ मोबाइल नंबरों की लोकेशन बक्सर और यूपी के बदायूं-संभल क्षेत्रों में मिली. हमले में इस्तेमाल बाइक और कार पर लगे फर्जी नंबरों की कड़ियां भी अंतरराज्यीय गिरोहों से जुड़ती दिखीं. खुफिया इनपुट के अनुसार साजिशकर्ताओं ने शूटर्स और हथियार के लिए बिहार के कुख्यात गिरोहों से संपर्क साधा और तार जुड़ गए.

क्या है पूरा मामला :

6 मई 2026 की रात सुवेंदु अधिकारी के भरोसेमंद सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले में उनके चालक को भी गोलियां लगी थीं. मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से ठीक पहले हुई इस घटना को भाजपा ने राजनीतिक साजिश बताया है. फिलहाल बंगाल पुलिस कोलकाता में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >