गोलंबर पर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

जिले से होकर यूपी की ओर बड़े वाहनों के अत्यधिक संचालन के कारण नगर में प्रतिदिन जाम की स्थिति कायम एक बार फिर होने लगी है.

बक्सर. जिले से होकर यूपी की ओर बड़े वाहनों के अत्यधिक संचालन के कारण नगर में प्रतिदिन जाम की स्थिति कायम एक बार फिर होने लगी है. जिसके कारण नगर के लोगों के साथ ही जिले के लोगों को आवागमन के लिए परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार से ही गोलंबर पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. जो शनिवार को भी समाप्त नहीं हुआ. इसके साथ ही रात्रि होने के साथ समस्या और भी बढं रही है. संध्या होने के बाद स्थानीय व दबंग तबके के लोगों की ट्रकों का सीधा प्रवेश उत्तर प्रदेश में दिलाने के लिए सक्रिय हो रहे हैं. जो फोर लेन के विपरीत दिशाओं से प्रवेश कर सीधे गोलंबर पहुंच रहे है. जिससे कि वे 10 किलोमीटर से ज्यादा की लंबी दूरी में लगी वाहनों की कत्तार से उनके वाहन बच सके. ये वाहन सीधे उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाती है. जो जाम के कारणों में भी शामिल है. यह खेल पुलिस प्रशासन के मिली भगत से होती है. वहीं नगर में बालू वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूृद धड़ल्ले से प्रवेश कर संचालित हो रहे हैं. इससे नगर में पूरी रात व सुबह में विद्यालय के वाहनों के संचालन के दौरान जाम की स्थिति बनी रह रही है. वहीं शुक्रवार को लगी जाम शनिवार को भी गोेलंबर होते हुए फोर लेन पर दल सागर से भी आगे तक जाम की स्थिति कायम है. रूक-रूक कर वाहनों का हो रहा संचालन : नगर में रूक-रूक कर वाहनों का संचालन हो रहा है. एक किलोमीटर तय करने में घंटों समय लग रहा है. जिसके कारण नगर के लोगों को परेशानी होने के साथ ही विद्यालय व अन्य वाहनों को संचालित होने में परेशानी हो रही है. नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर शनिवार को वाहनों की जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम के कारण गोलंबर टर्निंंग प्वाइंट पर जाम से लोगों को पूरे दिन जुझना पड़ा. जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गोलंबर से गुजरने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा. गोलंबर पर पार करने के लिए लोगों को टर्निंग प्वाइंट पर खाली होने का इंतजार करना पड़ा. गोलंबर के आस-पास रहने वाले लोगों एवं व्यवसायियों को वाहनों की इस जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लग रहा तीन घंटे : फोर लेन पर जाम के कारण वाहन 2 से 3 घंटे में लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर रहे है. स्थानीय वाहन बक्सर पटना लेन से बक्सर की ओर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते सीधे बक्सर गोलंबर पर पहुंच रहे है. जबकि अन्य बाहर की गाड़ियां लाइन में ही लग रही है. जिससे बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है. वहीं बड़े वाहनों को एक ही पंक्ति में चलने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद ट्रक दूसरी ओर सड़क के किनारे खड़ा होकर पंक्ति में प्रवेश करने का इंतजार करते रहे. जिससे नगर वासियों के साथ ही गोलंबर से टर्निंग प्वाइंट पर पार करने में परेशानी का सामना करना पडा. वहीं ट्रैफिक विभाग नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर जाम से मुक्ति दिलाने के प्रति कार्य योजना नहीं बना पा रहा है. सिंगल लेन में बड़े वाहनों व ट्रकों के संचालन की योजना भी फेल साबित हो रही है. ट्रक अपनी इच्छानुसार दो से तीन लेन में ही संचालित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >