Buxar News: घर की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

Buxar News: थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी गुलजारो देवी पति दिलीप कुमार राम के घर से चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर लिया है

राजपुर. थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी गुलजारो देवी पति दिलीप कुमार राम के घर से चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुलजारो देवी किसी काम से अपने मायके गयी हुई थी. तभी रात सुनसान होने के बाद चोर घर के अंदर प्रवेश कर घर के अंदर की मिट्टी के दीवार को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए. घर के अंदर रखा गया खाने का अनाज, कीमती गहना एवं कपड़ा सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया. उसके अगले दिन जब वह घर लौटी तो अंदर के दरवाजा टूटा हुआ था. घर का सभी सामान गायब था. जिसे देख आश्चर्य में पड़ गयी. इस बात की चर्चा होते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिसको लेकर पीड़ित महिला के तरफ से थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. महिला को झांसा देकर उड़ाया एक लाख रुपये का जेवर धनसोई. स्थानीय बाजार में शनिवार को दोपहर में एक महिला को झांसा देकर एक लाख रुपये के गहने लेकर अज्ञात अपराधी फरार हो गये. पीड़ित महिला द्वारा 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया. उसके बाद उसने अपनी आपबीती सुनायी. बालादेवा गांव अपने मायके आई पूनम देवी धनसोई बाजार में बाजार करने आई थी. तभी दुर्गा मंदिर के बरामदे में एक महिला अधिक पैसे का लालच देकर उसे बहला फुसला कर उसके कान का झुमका और नाक का नथुनी मंगलसूत्र को लेकर बड़े आराम से लेकर निकल गए.इस घटना का सारा रिकॉर्ड एक दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .बताते चले कि अभी चार दिन पूर्व ही एक महिला को नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना कर उसका सारा गहना ले लिए था. बाजार में ऐसी बढ़ती घटना से व्यवसायियों ने चिंता व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >