डुमरांव. डुमरांव विधानसभा सीट पर पहली बार एनडीए के टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी ज राहुल सिंह विजयी घोषित किये गये. कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2105 मतों से हरा दिया. राहुल सिंह को कुल 79411 मत प्राप्त हुए जबकि भाकपा-माले से अजीत सिंह कुशवाहा को 77306 मत मिले. हालांकि डुमरांव विधानसभा सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी अजीत कुशवाहा शुरुआती दौर में बढ़त बनाया. जबकि दसवें राउंड में जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह आगे हुए इसके बाद बढ़त बरकरार रहा. जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन यादव को 11 127 मत प्राप्त हुए. जबकि चौथे नंबर पर रहे जनसुरज पार्टी के प्रत्याशी शिवांग विजय सिंह को 5273 मत मिले. इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे. डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 322436 मतदाता हैं. इसमें 195248 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था. इनमें 101022 पुरुष तथा 94 226 महिला मतदाता शामिल है. चुनाव के नतीजा आने के बाद जदयू कार्यालय की रौनक बढ़ गयी है. कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं. नए उम्मीदवार होने के बावजूद जदयू के राहुल सिंह ने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी. उन्होंने खास तौर से राजपूत मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में सफल रहे. इसके अलावा हर वर्ग और समुदाय का समर्थन भी उन्हें मिला. एनडीए की सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक भी गोलबंद होकर उनकी जीत सुनिश्चित की है. हमारा मुद्दा विकास का रहा. यह पूरी की पूरी लड़ाई सकारात्मकता के साथ नाकारात्मकता का रहा है. डुमरांव की जनता ने मुझे एक-एक वोट दिया है. उसका कर्ज उतारकर ही मैं मरुंगा. इसके लिए क्षेत्र की जनता का शुक्रगुजार हूं. राहुल सिंह, जदयू प्रत्याशी डुमरांव में कुल प्रत्याशियों की संख्या 16 1. 79411राहुल सिंह जदयू 2. 77306 अजीत सिंह कुशवाहा भाकपा-माले 3. 11127 ददन यादव बसपा 4. 5273 शिवांग विजय, जनसुरज पार्टी 5. 4976 प्रदीप कुमार शरण, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 6. 3994 हेमलता देवी , निर्दलीय 7. 2661 भीम कुमार, निर्दलीय 8. 1794 मृत्युंजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 9. 1067 प्रमिला देवी, निर्दलीय 10. 995 रवि शंकर सिन्हा, निर्दलीय 11. 977 मंतोष कुमार गोंड, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 12. 951 रविशंकर राय निर्दलीय 13. 926 उमेश राम, संयुक्त किसान विकास पार्टी 14. 863 रवि शंकर प्रसाद, भागीदारी पार्टी पी 15. 829 दिनेश सिंह, जनशक्ति जनता दल 16. 498 सुशील कुमार शर्मा जागरूक जनता पार्टी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
