बेखौफ अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, जख्मी, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदास राय के डेरा थाना के बेनीलाल के डेरा गांव में मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को कनपटी में गोली मार कर जख्मी कर दिया.

सिमरी. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदास राय के डेरा थाना के बेनीलाल के डेरा गांव में मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को कनपटी में गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने जख्मी का स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दुकानदार मंगलवार की रात हमेशा कि तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था,इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी. गोलीबारी के घटना के बाद से दियारा इलाका में दहशत फैल गया. घटना के बाद दुकानदारों व आमजनों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है.गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान स्वर्गीय भूनेश्वर साह के 24 वर्षीय पुत्र राकेश गुप्ता के रूप में हुई है. जख्मी का हालत गंभीर बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर हर पहलुओं पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व मे पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. एसडीपीओ ने बताया की जल्द हीं अपराधियों को कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >