प्रशिक्षकों व मतदान कर्मियों से निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने किया संवाद

राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के विवेकानंदन ने गुरुवार को एमपी हास्कूल के परिसर में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया.

बक्सर. राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के विवेकानंदन ने गुरुवार को एमपी हास्कूल के परिसर में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी तथा प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी शामिल रहे. प्रेक्षक ने प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का अवलोकन किया एवं प्रशिक्षकों तथा मतदान कर्मियों से संवाद किया. उन्होंने इवीएम, वीवीपैट संचालन, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना से संबंधित पहलुओं की जानकारी ली. कहा कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया का पूर्ण व्यावहारिक ज्ञान हो. प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को मतदान के दिन व्यवहार में लाना सुनिश्चित करें. निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समर्पण सर्वोच्च प्राथमिकता रहे. डीइओ सह डीएम विद्यानंद सिंह ने कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारी करने को कहा, जबकि डीडीसी आकाश चौधरी ने प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण बनाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >