बक्सर. प्रथम चरण के तहत गुरुवार को कड़ी चौकसी के बीच बक्सर जिला के चार विधान सभा क्षेत्रों के चुनावी मैदान में उतरे कुल 42 प्रत्याशियों के लिए 13 लाख 15 हजार 192 मतदाता कुल 1567 मतदान केंद्रों वोट डालेंगे. सभी बूथों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. चुनाव के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानि सीएपीएफ की कुल 52 कंपनियां पहुंचीं हैं. मतदान को लेकर गैर प्रदेशों से लगी सीमा को सील कर दिया गया है तथा गंगा में बोट से भ्रमण कर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कुल 158 सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. बक्सर विधान सभा में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. जिसके लिए कुल 346 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जबकि राजपुर में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिसके लिए कुल 421 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जबकि ब्रह्मपुर में कुल प्रत्याशियों की संख्या सबसे कम आठ है. जिसके लिए कुल 418 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वही डुमरांव विधान सभा में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जिसके लिए कुल 382 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. ब्रह्मपुर विधान सभा के लिए चुनावी समर में उतरे आठ प्रत्याशियों के लिए कुल 3 लाख 49 हजार 206 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 140 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 792 होंगी. जिसमें थर्ड जेंडर की संख्या दो हैं. जबकि 18 साल से 19 साल के नये मतदाता की संख्या 5551 होगी. वहीं 85 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 1721 है. इसी प्रकार बक्सर विधान सभा के चुनाव लड़ रहे कुल 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे कुल 2 लाख 92 हजार 780 मतदाता. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या एक लाख 50 हजार 193 है. जबकि महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 35 हजार 590 है. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या चार बताया जा रहा है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाता की संख्या 5723 और 85 साल से ज्यादा उग्र वाले मतदाताओं की संख्या 1220 बताया जा रहा है. डुमरांव विधान सभा में ताल ठोक रहे कुल 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 3 लाख 29 हजार 310 मतदाता करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या एक लाख 70 हजार 690 है, वही महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 51 हजार 331 है. थर्ड जेंडर की संख्या तीन बताया जा रहा है. जबकि कुल नये मतदाता की संख्या छह हजार आठ और 85 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटरों की संख्या 1278 बताया जा रहा है. जबकि राजपुर सुरक्षित विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 3 लाख 43 हजार 923 मतदाता. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 75 हजार 471 है. महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 59 हजार 918 और नये वोटरों की संख्या 6952 बताया जा रहा है. थर्ड जेंडर की संख्या दो है.
सभी बूथों पर रहेगी वेब कास्टिंग की व्यवस्था : डीएम ने बताया कि इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. जहां से मतदान की हर-एक गतिविधियों की मॉनिटरिंग जिला कंट्रोल रूम से की जायेगी. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मोबाइल डिवाइस रखने की सुविधा बहाल की गई है, ताकि मतदान के लिए बूथ के अंदर जाने से पहले वे अपना मोबाइल सुरक्षित रख सकें. इसी तरह दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए ह्वली चेयर एवं रैंप भी बनाये गये हैं.
सभी क्षेत्रों में चार-चार बने हैं महिला मतदान केंद्र : जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल चार-चार महिला मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जहां सभी मतदान कर्मी महिलाएं तैनात रहेंगी. इसके अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों में पीडब्लूडी यानि दिव्यांग मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं. इन पोलिंग बूथों पीडब्लूडी कैटगरी के कर्मी मतदान करायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
