बक्सर जिले में धान की खरीदारी के लिए अभी तक तय नहीं हुआ लक्ष्य

जिले में 15 नवंबर से धान की सरकारी खरीदारी शुरु की जायेगी. मगर सहकारिता विभाग की ओर से अभी तक लक्ष्य तय नहीं किया गया है.

बक्सर. जिले में 15 नवंबर से धान की सरकारी खरीदारी शुरु की जायेगी. मगर सहकारिता विभाग की ओर से अभी तक लक्ष्य तय नहीं किया गया है. उम्मीद है कि गत साल जो निर्धारित लक्ष्य था, उसी के अनुसार इस साल भी खरीदारी करने की तैयारी चल रहा है. धान की खरीदारी के लिए 135 क्रय केंद्र चयनित किये जायेंगे. धान की खरीदारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल लक्ष्य एक लाख 53 हजार 799 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित था. लेकिन बाजार से भी कम दर होने के कारण मात्र 83 हजार 923 क्विंटल ही धान की खरीदारी हो पाया था. यानि मात्र 54 प्रतिशत सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद गया. विभागीय जानकारी के अनुसार इस बार प्रथम फेज में 135 समितियों के सहारे धान की खरीदारी की योजना विभाग बना रहा है. जबकि पिछले साल धान खरीदारी के दौरान 10 समितियों को डिफाॅल्ट घोषित कर दिया गया है. इस साल धान का रेट सामान्य धान का रेट 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. तो वही ग्रेड वन धान का रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. साथ ही साथ 25 रुपये प्रति बोरा भी दिया जायेगा.

लक्ष्य का आधा ही हो पाया धान की खरीदारी

जिले में अभी तक धान की खरीदारी शुरु नहीं हुई है. मगर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में सहकारिता विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्य के मुकाबले मात्र 54 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हो पायी थी. अब नये वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि विभाग को इस वर्ष अब तक धान खरीद का कोई नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बावजूद विभाग ने पिछले वर्ष के ही लक्ष्य के आधार पर तैयारी शुरू कर दी है.

150 समितियों में से 135 समितियां करेंगी खरीदारी, 10 समितियां डिफॉल्टर घोषित

जिले में कुल 150 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां पैक्स व व्यापार मंडल पंजीकृत हैं, जिनके माध्यम से हर साल धान की खरीदारी की जाती है. लेकिन पिछले वर्ष की समीक्षा में 10 समितियों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है. इन समितियों पर या तो किसानों का भुगतान लंबित है या फिर खरीद के बाद जमा की गई उपज में अनियमितता पायी गयी. इन समितियों को इस वर्ष खरीदारी से बाहर रखा गया है. अब 135 समितियां ही इस बार धान की खरीदारी में भाग लेंगी. सहकारिता विभाग ने इन समितियों को पहले फेज में सक्रिय करने की योजना बनाई है, ताकि समय पर खरीद शुरू हो सके.

कौन-कौन है डिफाॅल्ट समितियां

राजपुर प्रखंड में के पांच समिति राजपुर, हेठुआ,मगरांव, बारुपुर, समुहता, इटाडी प्रखंड के ब्रिकम इंगलिश, नरायनपुर, नावानगर प्रखंड के भटौली तो डुमरांव प्रखंड के छतनवार, कसिया समितियों पर गमन या बकाया होने के कारण डिफाॅल्ट कर दिया गया है. इन सभी समितियों को नहीं मिलेगा साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं दिया जायेगा.

किस प्रखंड के कितनी समितियां करेंगी खरीदारी

प्रखंड समिति

बक्सर 15

सिमरी 20

ब्रह्मपुर 17

डुमरांव 16

केसठ 3

राजपुर 19

चककी 3

चौगाईं 5

चौसा 11

इटाढ़ी 14

क्या कहते हैं अधिकारी

अभी विभाग के द्वारा इस वित्तीय वर्ष धान की खरीदारी का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन 15 नवंबर से धान की खरीदारी किया जाना है जो पुराने लक्ष्य पर ही तैयारी किया जा रहा है.

चंद्रमा राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >