शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार का दिये सुझाव

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही हर लोगों की जुबान पर चुनावी बात है.

राजपुर. विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही हर लोगों की जुबान पर चुनावी बात है. दो दिनों से मौसम में बदलाव से हर गांव में जगह-जगह लोगों की भींड़ इक्कठा होकर अच्छे प्रत्याशी की तलाश कर रहे हैं. इसी शोरगुल में जमौली गांव के किसान गांव से बाहर यात्री शेड में बैठे बात कर रहे थे. इसी बीच जब ग्रामीणों से मुलाकात हुई तो किसानों ने बताया कि इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी प्रतिदिन गांव में आ रहे हैं. चुनाव बीतते ही सभी प्रत्याशी गायब हो जाते हैं. जमौली डेरा गांव निवासी चीटू चौहान, राधेश्याम चौहान, दीनबंधु चौहान,गोरखनाथ चौधरी, पप्पू चौधरी, बबन साह ने बताया कि गांव में विकास कम हुआ है. नहर पर छठ घाट नहीं बना, वर्तमान विधायक गांव में कभी नहीं आये हैं. इनको बदलना चाहते हैं. जितने के बाद मिलने गए तो पहचानने से इनकार कर दिया. समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगो की फिक्र नहीं किया. यहां वोट मांगने भी नहीं आये हैं. इनकी गलती को माफ भी नहीं करेंगे. फूलन चौहान ने कहा कि उम्मीद है कि पुराने प्रत्याशी काम करेंगे इसलिए वोट करेंगे. महिलाओं को पैसा मिला है. जीविका दीदी ने भैंस ,बकरी खरीद कर आर्थिक आमदनी किया है. इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे. भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इसमें सुधार होना चाहिए यह सरकार की सबसे बड़ी गलती है.शिक्षा, स्वास्थ्य में अभी बहुत सुधार की जरूरत है. अभी अस्पताल में कोई बड़े डॉक्टर नहीं है. साधारण बीमारी के इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. स्कूलों में शिक्षक होने के बाद भी ढंग की पढ़ाई नहीं हो रही है. जिसमें सुधार आवश्यक है.इस बार के चुनाव में किसानों से संबंधित कोई भी मुद्दा नहीं है. किसान काफी बदहाल है. धान की फसल कुछ ही दिनों में पक कर तैयार होने वाला है. यह फसल कहां बिकेगा इसके बारे में भी कोई सोचने वाला नहीं है. पैक्स इकाइयों के माध्यम से या सरकारी गोदामों के माध्यम से कभी भी समय पर धान की खरीद नहीं होती है. इस बार किसान हित की बात सोचने वाले प्रत्याशी को ही वोट करेंगे चाहे वह जीते या हारे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >