Buxar News : बक्सर में भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए वास भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अंचल कार्यालय में विशेष कैंप लगाकर आवेदन लिये जा रहे हैं. अंचल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास भूमि के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है. लाभुकों को आवेदन जमा करने के लिए किसी बिचौलिये या अन्य व्यक्ति के पास जाने की आवश्यकता नहीं है.
अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन और जरूरी दस्तावेज
सदर अंचलाधिकारी राहुल शंकर ने बताया कि जिन भूमिहीन परिवारों के पास अपना आवास बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वे वास भूमि के लिए अपना आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें. आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी अंचल कार्यालय में ही जमा किये जा सकते हैं. इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं है.
Also Read : राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, टीम चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान
वास भूमि के नाम पर पैसे मांगने पर तत्काल दें सूचना
सीओ ने लोगों से अपील की कि वास भूमि दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है या किसी तरह का लेन-देन करता है, तो इसकी सूचना तत्काल अंचल प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि वास भूमि के नाम पर पैसे लेने या देने वाले दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बिजली बिल बकाया और कनेक्शन विवाद में उपभोक्ता आयोग ने खारिज की याचिका, दो किस्तों में राशि जमा करने का आदेश
रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध
अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वास भूमि के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है. उन्होंने लोगों से किसी भी बिचौलिये के झांसे में नहीं आने की अपील की. उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार रिश्वत लेना और देना, दोनों अपराध हैं.
Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में बैरिकेडिंग और सफाई अभियान तेज
