Buxar News: छात्रों को किया गया सम्मानित

गुरुवार को नगर स्थित राज उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का वर्ग नौवीं का परिणाम घोषित हुआ

डुमरांव

. गुरुवार को नगर स्थित राज उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का वर्ग नौवीं का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें खंड के अनुसार टॉपटेन बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को अंक पत्र सौंपते हुए व लेखन समाग्री देकर सम्मानित किया.

साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया जहां छात्र-छात्रा अपना परिणाम पाकर काफी खुश नजर आए, प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने बताया कि वर्ग शिक्षकों के द्वारा बड़ी ही गहनता के साथ परिणाम को तैयार किया गया था, जिसे लेकर बच्चों के अनुशासन एवं उनकी उपस्थिति और उनके ज्ञान के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष कृष्ण कुमार ओझा के द्वारा किया गया था. साथ ही डॉक्टर कविता कुमारी, परमजीत राम, नफीसा नाज, तेज प्रताप सिंह, उपेंद्र यादव, केवि प्रसाद, बृजेश कुमार चौबे, अभिमन्यु प्रताप सिंह, उमेश कुमार ओझा, डॉ संजय रंजन सिन्हा, राजेश कुमार आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, पूरे विद्यालय में वर्ग डी का छात्र आकाश कुमार ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया, वहीं नवम वर्ग का परिणाम खंड ए में सनी कुमार प्रथम स्थान व खड बी में अनुराग प्रसाद, खंड सी में आकाश कुमार सिंह, डी में आकाश कुमार व खंड इ में निभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रधानाचार्य अनुराग कुमार मिश्रा ने 2026 में होने वाले माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में राज्य में स्थान लाने का संकल्प भी दिलाया गया. मौके पर आकाशदीप ओझा, अजमल, अभिषेक पांडेय, डिंपल कुमारी, रिमा, विभा, रानी, प्रकाश, आदित्य, गज सिंह, रौशन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >