Buxar News: नवरात्रि को लेकर डुमरांव में विशेष सफाई बल का हुआ गठन

नगर में आगामी नवरात्रि महापर्व को देखते हुए नगर प्रशासन ने तैयारियों के अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

डुमरांव.

नगर में आगामी नवरात्रि महापर्व को देखते हुए नगर प्रशासन ने तैयारियों के अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में नगर स्थित पुराना नप सभागार में कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य एजेंडा रहा नगर के सभी पूजा पंडालों और पूरे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था.

विशेष सफाई बल का गठन:

बैठक में कार्यकारी सभापति ने स्पष्ट कहा कि नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर की छवि, स्वच्छ और सुंदर दिखनी चाहिए. उन्होंने सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर में विशेष सफाई बल का गठन किया. इस गठन में नगर के सफाई कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि व्यापक स्तर पर नप क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा सके.

दो घंटे तक चली बैठक:

लगभग दो घंटे तक चली बैठक में सफाई व्यवस्था के अलावे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकारी सभापति ने सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन नगर के प्रमुख स्थानों, बाजार क्षेत्रों, मंदिरों और पंडालों की सफाई कराने के लिए विशेष निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और सड़क झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी विशेष सफाई बल को सौंपी गई है.

नगर में अभियान चलाकर होगी सफाई:

बैठक में मौजूद एनजीओ प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि लोग स्वयं भी अपने घरों और आसपास की सफाई पर व्यवस्था पर ध्यान दें. साथ ही, लोगों को खुले में कचरा फेंकने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का अहम निर्णय लिया गया.

स्वच्छता और सुंदरता पर विशेष ध्यान:

कार्यकारी सभापति ने इस अवसर पर यह भी कहा कि नवरात्रि में नगर की सुंदरता और स्वच्छता किसी भी सूरत में नहीं बिगड़नी चाहिए. ग्रामीणों जनता की आस्था और विश्वास जुड़ी हुई है. ऐसे में प्रशासन, सफाई कर्मी और सामाजिक संगठन मिलकर नगर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का काम करेंगे. उन्होंने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से किया जाएगा.

नगर की सफाई का लिया संकल्प:

बैठक में नगर परिषद के पदाधिकारी, सफाई पर्यवेक्षक, कर्मी और एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने एकमत होकर नवरात्रि के अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया.

नगरवासी स्वच्छ वातावरण में करेंगे पूजा:

यह बैठक और विशेष सफाई बल का गठन आने वाले दिनों में डुमरांव नगर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगा. नवरात्रि पर्व पर नगरवासी स्वच्छ वातावरण में श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >