buxar news : आठ दिनों से गायब बेटे-बेटी के इंतजार में बदहवास होती जा रही मां

buxar news : प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका सुराग

बक्सर. शहर के किला के नजदीक स्थित दलित बस्ती से गायब दो बच्चों के परिजन परेशान हैं. वे अपने कलेजे के टुकड़े को खोजने की फरियाद लेकर थाने की चौखट पर प्रतिदिन दस्तक दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन मजलूमों की फरियाद को तवज्जो देने में कोताही बरत रही है. आंखों से आंसू बहाते परिजन अपने बच्चों को खोजने के लिए दर-दर की ठोकरें खाते फिर रहे हैं और किसी से सहयोग मिलने की आस लेकर इधर-से-उधर भटक रहे हैं. इस मामले में लापता बच्चों के पिता आकाश डोम ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आकाश के पुत्र विकास कुमार और पुत्री शीतल कुमारी आठ दिनों से गायब हैं. अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है, जबकि उन्होंने हर संभावित ठिकानों पर तलाश कर ली है. ऐसे में इस घटना को मानव तस्करी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. परिजनों ने बताया कि लापता विकास की उम्र छह साल व शीतल की आयु 13 वर्ष है. ये दोनों बच्चे 12 जनवरी की शाम घर से बाहर निकले और वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजन पुलिस की शरण में गये और इसकी शिकायत दर्ज करायी. प्राथमिकी के बाद भी पुलिस उन्हें खोजने में पहल नहीं कर रही है, जिससे परिजनों में पुलिस के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है. बच्चों के गायब होने के बाद से रोते-रोते उनकी मां की हालत विक्षिप्त की तरह हो गयी है. बच्चों के आने के इंतजार में वह बेसुध बैठी रहती है तथा आंखों से झर-झर आंसू बहता रहता है. पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है. कोई हमारे जिगर के टुकड़ों को ढूंढ़कर हमारे सामने ला दे, लेकिन गरीबों की कौन सुनता है. न तो पुलिस सुन रही है और न कोई जनप्रतिनिधि. हम पूरी तरह से थक-हारकर बेसहारा बने हुए हैं.

दोनों बच्चों की तलाश कर रही है पुलिस

नगर थानाध्यक्ष] मनोज कुमार सिंह ने कहा कि परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसके पहले भी किशोरी अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी थी. परिजनों का कहना था कि फिर वह बच्चा को लेकर उसी जगह गयी है. परिजनों की बतायी हुई जगह पर जब पुलिस जांच करने पहुंची, तो वहां लोगों को दोनों लापता बच्चों के बारे में कुछ भी पता नहीं था. इसके बाद पुलिस ने दोनों लापता बच्चों का फोटो विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर सभी थानाध्यक्षों को सूचित कर दिया है. दोनों लापता बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस अन्य जिलों की पुलिस के भी संपर्क में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >