Buxar News: सर्पदंश से छह वर्षीय बालक की मौत

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर गांव में गुरुवार को एक 6 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी

बक्सर

. जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर गांव में गुरुवार को एक 6 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक सूरज कुमार विश्रामपुर निवासी ललन चौहान का पुत्र था. बताया जाता है कि सूरज अपने घर से पढ़ने के लिए गांव के विद्यालय में गया था. उसी दौरान स्कूल के पास उसे सांप ने काट लिया. इसकी जानकारी होते ही उसके परिजन उसे झाड़-फूंक कराने लगे. इस बीच विष उसके पूरे शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >