Buxar News: मां काली की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में, कल से होगा शतचंडी महायज्ञ

प्रखंड के केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्यारह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं

केसठ

. प्रखंड के केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्यारह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल से 9 मई तक मां काली के प्राण प्रतिष्ठा के लिए ग्यारह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को महायज्ञ जगदीश्वर संतश्री दीन दयाल दास उर्फ बालक दास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजन होगा. इसको लिए यज्ञमंडप और यज्ञशाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में किया जा रहा है. ग्रामीण यज्ञ मंडप के निर्माण एवं यज्ञ स्थल की साफ सफाई में लगे हुए है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मां काली के प्राण प्रतिष्ठा के लिए शतचंडी महायज्ञ के लिए 29 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. वही 9 मई को प्राण प्रतिष्ठा,पुर्णाहुर्ति एवं भंडारा के साथ समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >