बक्सर में पुलिस का 'ऑपरेशन अनुसंधान' तेज, मुफस्सिल थाना के निरीक्षण में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन अनुसंधान' शुरू किया है. सदर एसडीपीओ ने मुफस्सिल थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Buxar SDPO Surprise Inspection: जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिले में 'ऑपरेशन अनुसंधान' के साथ थानों का औचक निरीक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और आम लोगों को समय पर न्याय दिलाना है.

एसडीपीओ ने किया मुफस्सिल थाना का व्यापक निरीक्षण

इसी क्रम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पांडेय ने मुफस्सिल थाना का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने थाने के सिरिस्ता, हाजत, मालखाना और आगंतुक कक्ष के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही स्टेशन डायरी एवं अन्य अभिलेखों का मिलान कर पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

लंबित मामलों की समीक्षा, आईओ को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान थाने में दर्ज विभिन्न श्रेणियों के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई. एसडीपीओ ने सभी अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) को स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान पद्धति अपनाते हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि इस संयुक्त अभियान से पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा. उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भू भगत समेत थाना में तैनात अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >