बक्सर: इटाढी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

इटाढी रेलवे गुमटी को तत्काल खोले जाने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना जारी है. गुमटी बंद होने से श्रद्धालुओं, छात्रों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. मांगें पूरी न होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी दी गई है.

Buxar News: बक्सर जिले के इटाढी रेलवे गुमटी को तत्काल खोले जाने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन का दायित्व राम इकबाल ठाकुर ने निभाया.

गुमटी बंद होने से आम जीवन अस्त-व्यस्त, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी

धरनास्थल पर जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सरोज राजभर ने रेलवे और जिला प्रशासन पर जनता की समस्याओं के प्रति घोर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद हो जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

पवित्र सावन महीने में जलाभिषेक के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अब कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. इसके अलावा छात्र, किसान, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज रोजाना भारी फजीहत झेलने को मजबूर हैं.

मांग पूरी न होने पर रेल चक्का जाम की दी चेतावनी

सरोज राजभर ने स्पष्ट किया कि जब तक इटाढी गुमटी को पुनः चालू नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष मोर्चा का यह आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही जनहित में निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करते हुए रेल चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदेही रेलवे और जिला प्रशासन की होगी.

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, दिनानाथ ठाकुर, विनोद कुशवाहा, व्यास, चंदन, तेजस्वी, जगनारायण सिंह, राम जी पासवान, राजू ठाकुर, संपत राजभर, मिथिलेश राजभर, ददन ठाकुर, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, लाल बाबू माली, गुड्डू शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >