Buxar News: सांई बाबा का मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव

सांई श्रद्धा संस्थान बक्सर के तत्वाधान में साई बाबा मंदिर, सतीघाट बक्सर का वार्षिक पूजनोत्सव व जलाभिषेक भव्य तथा विधि-व्यवधान से संपन्न हुआ

बक्सर. सांई श्रद्धा संस्थान बक्सर के तत्वाधान में साई बाबा मंदिर, सतीघाट बक्सर का वार्षिक पूजनोत्सव व जलाभिषेक भव्य तथा विधि-व्यवधान से संपन्न हुआ. तदुपरांत शहर में साई बाबा की पालकी का भ्रमण हुआ. जिसमें हजारो संख्या मे स्त्री पुरुष साई भक्त भाग लिए. मौके पर उपस्थित सांई भक्त अधिवक्ता सुरेश संगम ने बताया कि यह परंपरा वर्षो से बक्सर में चली आ रही है. साई भक्त की संख्या बक्सर शहर में काफी है और लोग आपस में मिलजुल करके समय-समय पर सांई बाबा का कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं. वहीं मंदिर समिति के सचिव परशुराम यादव ने बताया यह पालकी लगभग लगभग गुरूवार को निकली जाती रही है. आज वार्षिकोत्सव है इसलिए शहर भ्रमण के लिए हम लोग निकले हैं. वहीं कोषाध्यक्ष व मंदिर के संचालक चंदन गुप्ता ने बताया कि आज उक्त मौके पर सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा प्रतिष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आने जाने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा. वहीं सोमवार को रात्रि में भवन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें यूपी से पहुंचे कलाकारों ने सांई बाबा के भजन गाकर श्रद्धालुओं व श्रोताओं को भक्तिमय बना दिया. इस अवसर पर साई भक्तों में अनेक स्त्री पुरुष जिसमें गीता देवी, मीरा देवी, आशीष गुप्ता, रिकी गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, अजय जी, सुदर्शन जी, धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, तथा अन्य युवा वर्ग सम्मिलित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >