डुमरांव में आत्मा की बैठक: समूह से जुड़े किसानों को यंत्र बैंक और सरकारी योजनाओं में मिलेगी प्राथमिकता, 18 सितंबर को बड़ी गोष्ठी

डुमरांव में आयोजित किसान सलाहकार समिति की बैठक में कृषक समूहों को कृषि यंत्र बैंक और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया. साथ ही, 18 सितंबर को खरीफ फसलों पर एक विशेष किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.

Buxar News: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वावधान में डुमरांव प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की अहम बैठक संपन्न हुई. समिति के अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कृषि, आत्मा और उद्यान विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर गहन मंथन किया गया. बैठक में स्पष्ट किया गया कि संगठित कृषक समूहों को कृषि यंत्र बैंक सहित तमाम विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी.

कृषक समूहों को यंत्र बैंक और योजनाओं में वरीयता

सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आत्मा के तहत कृषक हितार्थ समूह के लिए दो और खाद्य सुरक्षा समिति के लिए एक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि समूह से जुड़े किसानों को कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने और अनुदानित योजनाओं का लाभ लेने में पहली प्राथमिकता दी जाती है. इसके साथ ही किसानों के कौशल विकास के लिए प्रखंड में दो किसान पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं और किसानों को राज्य के भीतर व बाहर आधुनिक खेती की तकनीकों को सीखने के लिए प्रशिक्षण-परिभ्रमण पर भेजा जा रहा है.

18 सितंबर को प्रखंड स्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 सितंबर को डुमरांव प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में एक दिवसीय खरीफ मौसम आधारित किसान गोष्ठी आयोजित होगी. इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण और नई योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी जाएगी.

बैठक में किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

'बिहार कृषि' ऐप से घर बैठे योजनाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

कृषि समन्वयक मृत्युंजय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर जोर देते हुए किसानों को ‘बिहार कृषि’ ऐप के फायदों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अब किसानों को योजनाओं की जानकारी या आवेदन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. किसान अपने मोबाइल से ही सभी योजनाओं की जानकारी लेकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बैठक की शुरुआत में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कल्याणी कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि समापन प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रुति प्रिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Also Read: बक्सर में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ा एक्शन: JCB और ट्रैक्टर पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना, खनन विभाग की छापेमारी से हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >