सड़क हादसे के बाद त्रिकालपुर में मातम, विधायक संतोष निराला पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने

Buxar News: चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद त्रिकालपुर गांव में शोक का माहौल है. पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.


Buxar News(पंकज कमल): राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर गत 24 मई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद त्रिकालपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 वर्षीय विकास राम और पवन राम के परिजनों से मिलने और अपनी संवेदना व्यक्त करने पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस असमय दुःख पर गहरी संवेदना प्रकट की.

विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की

विधायक संतोष कुमार निराला ने जैसे ही मृतक विकास राम के पिता लालधर राम और अन्य परिजनों से मुलाकात की, घर में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक भी भावुक नजर आए.

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा इस असमय हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. एक नौजवान बेटे का इस तरह चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.​ मातमपुर्सी के दौरान ही प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग के आला अफसरों से फोन पर बात की.

मुआवजा राशि बिना किसी तकनीकी देरी के जल्द दी जाए

उन्होंने अधिकारियों को इस दुखद घटना की गंभीरता से अवगत कराया और निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली उचित मुआवजा राशि बिना किसी तकनीकी देरी के यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी कहा.

Also Read: कैबिनेट फैसलों की अनदेखी पर भड़के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, सीएम सम्राट को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >