Buxar News: सभी सरकारी विद्यालयों में 28 से ली जायेगी पुनरावृत्ति कार्य परीक्षा

जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ग दो से वर्ग आठ तक के छात्र-छात्राओं के पुनरावृत्ति कार्य की परीक्षा 2025-26 के आयोजन को लेकर निर्देश विभाग से जारी किया गया है

बक्सर.

जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ग दो से वर्ग आठ तक के छात्र-छात्राओं के पुनरावृत्ति कार्य की परीक्षा 2025-26 के आयोजन को लेकर निर्देश विभाग से जारी किया गया है. निर्देश राज्य शिक्षा शोध संस्थान एवं प्रशिक्षण परिसद के निदेशक ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए को दिया गया है.

पत्र के माध्यम से सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग से वर्ग दो से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का पुनरावृत्ति मूल्यांकन व परीक्षा माह अप्रैल 2025 में किया जाएगा. परीक्षा 21 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक भाषा की कक्षा में भाषा विषय (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू एवं संस्कृत) के पठन दक्षता की जांच की जाएगी. जिसके लिए अपठित गद्यांश ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा. परीक्षा अपने वर्ग कक्ष में ली जाएगी. शेष विषय की कक्षा यथावत संचालित रहेगी. 28 अप्रैल को प्रथम पाली 7 बजे से 9 बजे तक गणित विषय तथा दूसरी पाली में 10 बजे से 12 बजे तक पर्यावरण अध्ययन व विज्ञान, 29 अप्रैल को प्रथम पाली में श्रुति लेखन, हिंदी व उर्दू तथा दूसरी पाली में श्रुति लेखन संस्कृत, अहिंदी भाषी के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा वहीं 30 अप्रैल को प्रथम पाली में अंग्रेजी श्रुति लेखन की परीक्षा आयोजित होगी. जांच परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र निर्धारित समय से एक घंटा पहले विभाग से उपलब्द्ध कराया जाएगा. जांच परीक्षा को लेकर सभी बच्चे तैयार होकर अपने कॉपी, पेंसिल, पेन इत्यादि लेकर यूनिफॉर्म में ही विद्यालय आयेंगे. पुनरावृत्ति परीक्षा में पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे जायेंगे. रिविजन परीक्षा का मूल्यांकन विद्यालय अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >