ट्रेन पकड़कर भागने के फिराक में था बक्सर .मध्य विद्यालय नथुनी अहिर के डेरा में छात्राओं से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामले में आरोपी शिक्षक बीरेन्द्र प्रसाद रविवार को स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह ट्रेन पकड़कर भागने के फिराक में था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी थी और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान उसके बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों प्रधानाचार्य मो. इमाम अली और शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी बीरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे बढ़ गई है।
खबर लग गई है.... दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार

खबर लग गई है.... दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार
Copied link
बक्सर के मध्य विद्यालय में छात्राओं से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी खबर।