बक्सर: चौगाई में भागवत कथा में पहुंचे विधायक, मातृशक्ति को बताया सनातन की रीढ़

डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह चौगाई के खेल मैदान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए. उन्होंने कथा वाचकों और आयोजन समिति का सम्मान किया. विधायक ने धार्मिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने और मातृशक्ति के योगदान पर जोर दिया.

Buxuar News : डुमरांव अनुमंडल के चौगाई प्रखंड स्थित खेल मैदान में 7 जुलाई से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह पहुंचे. कथा वाचक हिमांशु और उमेश हलचल श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं. विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

कथा वाचकों और आयोजन समिति का किया सम्मान

विधायक राहुल कुमार सिंह ने कथा वाचकों के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्यों का भी अभिनंदन किया. इस अवसर पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह, दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, सुरेश सिंह, सरपंच चंद्रमा चौधरी, सोनू सिंह, डॉ संजय, बड़क प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, अंजनी सिंह, विमलेश सिंह, मीना देवी, रेखा देवी, अभिमन्यु सिंह और टुनटुन पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी करने की अपील

धार्मिक आयोजनों में बढ़े लोगों की भागीदारी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज के समय में छोटे-बड़े अन्य कार्यक्रमों में तो भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन भागवत कथा और राम कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचते हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने लोगों से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी करने की अपील की.

मातृशक्ति को किया नमन विधायक ने कहा कि हमारे सनातन धर्म और संस्कृति को जीवित रखने में मातृशक्ति का सबसे बड़ा योगदान है. भारतवर्ष की माताओं और बहनों के कारण ही हमारी पूजा पद्धतियां, धर्म और सांस्कृतिक परंपराएं आज भी सुरक्षित हैं. उन्होंने सभी माताओं और बहनों को नमन करते हुए उनके योगदान को अमूल्य बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >