Buxar News:ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी

प्रखंड के तियरा में तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य धनंजय पांडेय ने किया

राजपुर

. प्रखंड के तियरा में तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य धनंजय पांडेय ने किया.आगत अतिथियों के सम्मान में अंगवस्त्र व डायरी देकर सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी भी मुकाम को हासिल नहीं किया जा सकता है.इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में भी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है.

जिसके लिए यह महाविद्यालय परिवार लगा हुआ है.यह काफी अच्छी बात है.शहरी क्षेत्र के बच्चों के मुकाबले अब इस ग्रामीण परिवेश के छात्र भी आगे बढ़ रहे है.आने वाले दिनों में इसके लिए भी भरपूर सहयोग करेंगे.स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से कॉलेज तक ईंट सोलिंग किया जा रहा है.आने वाले दिनों में शीघ्र ही यह पक्की सड़क भी होगा.राज्य सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी बढ़ावा दे रही है.निजी क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों को भी सरकार प्रोत्साहन दे रही है.मेडिकल इंजीनियरिंग के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से पढ़ने के लिए लाभ दे रही है.जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है.शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के लिए गर्व की बात है.इसी बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि जिसका सिंदूर धूल गया है.उस गरिमा को वापस लायेंगे. जिसे आज हमारी सेना ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों को सबक सिखाया है.ऐसे में हम इस देश के जवानों के साथ खड़े है.शिक्षकों की समस्या पर कहा कि विगत कई वर्षों से वित्त रहित कॉलेजो को अनुदान की राशि नहीं मिल रही है.जिसके लिए हम प्रयास करेंगे.शिक्षकों के लिए हमेशा साथ रहेंगे.

शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं को हमने सदन में रखा है.आने वाले दिनों में इसमें जरूर बदलाव दिखेगा.सरकार ने छात्र व छात्राओ की समस्याओं को देखकर वित्त रहित कॉलेज को मान्यता दिया था.बदलते समय के साथ इसे पूर्ण रूप से मान्यता मिलना चाहिए.जिस स्कूल से छात्रों की प्रतिभा निखर रही है.इन स्कूलों के शिक्षकों की स्थिति दयनीय है.जिसमें सुधार करने की जरूरत है.इस मौके पर गीता प्रसाद मिश्र,रामअवतार सिंह,शेषनाथ दूबे,संतोष तिवारी,भावी मुखिया प्रत्याशी पिंटू शर्मा,अम्बुज चौबे,धनंजय मिश्र,जदयू अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह,रवि पांडेय, अजीत कुमार,अशोक पांडेय,सुनील पांडेय,सतीश दूबे, रंगनाथ चौबे,बबलू पाठक,संजय उपाध्याय ,राजेश चौबे के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >