Buxar News: जमीन विवाद को लेकर लगा जनता दरबार

जमीन विवाद निपटारे को लेकर स्थानीय थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

नावानगर. जमीन विवाद निपटारे को लेकर स्थानीय थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीओ रानी कुमारी और नावानगर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार की उपस्थिति में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गयी. साथ ही पांचों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद निपटारे को लेकर लगे जनता दरबार में पांच मामले को सुना गया. पांचों मामलों का निष्पादन उसी वक्त कर दिया गया. वही दूसरी तरफ सिकरौल थाना में लगे जनता दरबार में दो मामलों को सुना गया. दो मामलों में एक का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया. एक के लिए दोनों पक्षों को संबंधित कागजातों के साथ अगले शनिवार को बुलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >