Buxar News : इंस्पायर अवार्ड मानक 2025-26 की तैयारी शुरू, छात्रों में उत्साह

जिले में शिक्षा विभाग के निर्देश पर इंस्पायर अवार्ड मानक सत्र 2025-26 की तैयारी शुरू हो गयी है. इस योजना के तहत छात्रों को नवाचारी सोच और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में ऑफलाइन गतिविधियां तेज कर दी गयी हैं.

बक्सर. जिले में शिक्षा विभाग के निर्देश पर इंस्पायर अवार्ड मानक सत्र 2025-26 की तैयारी शुरू हो गयी है. इस योजना के तहत छात्रों को नवाचारी सोच और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में ऑफलाइन गतिविधियां तेज कर दी गयी हैं. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) मो. शारिक अशरफ के मार्गदर्शन में विज्ञान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और सहयोगी शिक्षकों की टीम बनाकर नवाचार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस बार जून माह से ऑनलाइन पोर्टल पर बच्चों की नवाचारी सोच अपलोड की जायेगी. इसे ध्यान में रखते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी सहित अन्य विद्यालयों में नवाचार विचार बॉक्स की शुरुआत की गई है, जिसमें छात्र अपने-अपने वैज्ञानिक विचार लिखकर जमा करेंगे. इसके बाद श्रेष्ठ विचारों को चयनित कर ऑनलाइन भारत सरकार के पोर्टल पर भेजा जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में बक्सर जिले के 69 नन्हे वैज्ञानिकों को भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी, जिससे जिले के छात्रों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रधानाध्यापक अरुण कुमार तिवारी और शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि के नेतृत्व में इस पहल को विद्यालय में मूर्त रूप दिया गया है. विज्ञान शिक्षिकाएं सारिका चौधरी, नफीस नाज, रीना कुमारी, भावना कुमारी, विमल सिंह, अनुज कुमार और सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार हर वर्ष इस योजना के माध्यम से छात्रों की रचनात्मक सोच को मंच देती है. छात्र भी इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं और अपने विचारों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. इस योजना से जिले में नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >