बक्सर में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधि महाविद्यालय में संगोष्ठी, युवाओं को जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी का दिया संदेश

बक्सर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.

World Population Day Seminar Buxar : बक्सर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.

Buxar News : दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य सह एनएसएस अध्यक्ष और कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के सामने एक बड़ी चुनौती है और इसके प्रति समाज को जागरूक करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.

युवाओं को निभानी होगी सामाजिक जिम्मेदारी

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण और विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को सतत विकास और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बताया.

जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अखिलेश मंडल ने किया. संगोष्ठी में सहायक प्राध्यापक पुष्पा सिंह, माला दास, वीरेंद्र कुमार, कुमार देवेंद्र तथा छात्र-छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि के कारणों, इसके सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों तथा नियंत्रण के उपायों पर अपने विचार साझा किए.

एनएसएस स्वयंसेवकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक राजेश, मनोज, उपेंद्र, प्रधान सहायक जितेंद्र, धर्मेंद्र, अशोक, मुकेश, परिचारी जगरनाथ राम, कामेश्वर, मदन सहित एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं प्रिया, मेधा, कमल, खुशबू, विवेक, सिद्धार्थ, आदित्य और अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : बक्सर में दिल्ली का अंतरराज्यीय कुख्यात वाहन चोर साथियों संग होटल से दबोचा गया, हथियारनुमा औजारों और मास्टर चाबियों का जखीरा बरामद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >