भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव भयमुक्त कराने को लेकर सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने चुनाव कार्य में आयी सीआरपीएफ 135 बटालियन के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.

नावानगर. विधानसभा चुनाव भयमुक्त कराने को लेकर सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने चुनाव कार्य में आयी सीआरपीएफ 135 बटालियन के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. उक्त मार्च थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बाजार, महादेवगंज़, कड़सर सहित अन्य कई गावों में निकाला गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को चुनाव के दिन अपना मतदान भयमुक्त होकर करने को संदेश दिया गया. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष ने कहा कि मतदान करने के लिए प्रशासन उनकी हर तरह से मदद करेगी. साथ ही सभी मतदाताओं को सुरक्षा स्पष्ट रूप से दी जायेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एक दूसरे का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करते पैदल फ्लैग मार्च के दौरान गांव के गलियों का भ्रमण किया गया और मार्च के माध्यम से मतदान में हिस्सा लेने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ जवान सहित सोनवर्षा पुलिस के जवान,चौकीदार सहित सैप के जवान शामिल रहे. सिमरी. विधानसभा चुनाव के बिगुल बजते हीं प्रशासन अलर्ट मोड में आ गयी है. विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा लगभग 450 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. गुरुवार को सिमरी दुधीपट्टी से रामोपट्टी तक स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को चुनाव के दौरान शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस सरकारी संस्थानों, बिजली के खंभे पर लगे बैनर, पोस्टर हटाते नजर आयी।फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के नेतृत्व में निकाला गया. थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा की आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन किया जाये. विधानसभा के चुनाव के दौरान निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान करें. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, मतदान कराने को लेकर पुरी तरह तत्पर है. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य कमजोर मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने के जागरूक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >