Buxar News: राजपुर में चार वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल

थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अपराध नियंत्रण के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया.

राजपुर .

थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अपराध नियंत्रण के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. जिस अभियान में फरार चल रहे सरेंजा निवासी मनोज चौहान, सुखवाना गांव के मनु सिंह, कोनौली के नेहरू राजभर एवं सोनपा के रामआशीष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती रामपुर, निकृष,गैधरा, कैमूर जिला के खीरी, रोहतास के बसही पुल सहित कई अन्य जगहों पर विशेष गहन जांच अभियान चलाया गया.जिस अभियान में उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की गहन जांच पड़ताल भी की गई. साथ ही चौकीदारों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि इन दिनों सभी गांव में शादी विवाह का मौसम चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >