दरवाजे पर चढ़कर पिस्टल लहराना पड़ा महंगा, पुलिस ने एक आरोपित को भेजा जेल

थाना क्षेत्र के मंगराव गांव में बीते 26 नवंबर को दो पक्षों के बीच हुए गाली गलौज एवं दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गुड्डू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

राजपुर. थाना क्षेत्र के मंगराव गांव में बीते 26 नवंबर को दो पक्षों के बीच हुए गाली गलौज एवं दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गुड्डू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही झब्बू राय उर्फ शैलेंद्र राय पिता स्व जगनारायण राय के दरवाजे पर गांव के ही दूसरे पक्ष के राजीव रंजन उर्फ गुड्डू राय समेत लगभग एक दर्जन लोग पहुंच कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से फायरिंग किया था. जिस मामले में पीड़ित पक्ष के तरफ से पूरे घटनाक्रम का वीडियो फुटेज बनाया गया था. जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह पुलिस के हाथ भी लग गया. जिस मामले में झब्बू राय ने एक नवंबर को गुड्डू राय, शुभम राय, आदित्य राय, अंशु राय, छोटे राय एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुड्डू राय उर्फ राजीव रंजन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि इस घटनाक्रम के प्राथमिकी के साथ वीडियो फुटेज प्राप्त था. जिसमें आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले की जांच चल रही है. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. जिसके लिए लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. अगर किसी गांव में इस तरह की घटना होती है, तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा. चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पहले से ही लगभग 2200 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >