बक्सर: वृंदावन जाते समय सड़क हादसे में घायल प्रभात खबर के फोटो जर्नलिस्ट मनीष मिश्र की मां का निधन, BHU में चल रहा था इलाज

वृंदावन की यात्रा पर निकलीं मालती देवी की सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. प्रयागराज के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुई थीं. बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

Buxar road accident: वृंदावन जाने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मालती देवी का शनिवार रात निधन हो गया. वह वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थीं. चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका.

मालती देवी ‘प्रभात खबर’ के फोटो जर्नलिस्ट मनीष कुमार मिश्र की मां और वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र की पत्नी थीं. अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद वह कई दिनों से उपचाराधीन थीं.

प्रयागराज के पास 27 जुलाई को हुआ था हादसा

परिजनों के अनुसार, मालती देवी हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन जाती थीं. इस बार भी वह पति विनोद कुमार मिश्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरु दर्शन के लिए जा रही थीं. इसी दौरान प्रयागराज के पास 27 जुलाई को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

हादसे में उनके दोनों पैर और एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.

कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रहीं

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उनका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. परिजन और शुभचिंतक लगातार उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे. परिवार को उनके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार रात उनकी मौत हो गयी.

परिवार में मचा कोहराम

मालती देवी के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रविवार सुबह करीब 9 बजे ट्रॉमा सेंटर से उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद काशी में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Also Read: सारण के मढ़ौरा चीनी मिल को रामकोला ले जाने की चर्चा पर लोगों में आक्रोश, यहीं पुनर्जीवित करने की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >