रामरेखाघाट पर छठ पर्व से संबंधित आकर्षक पेटिंग ने बढ़ाई घाट की रौनक

नगर के रामरेखाघाट को स्वच्छ बनाने के प्रति जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन का ज्यादा ध्यान है. हालांकि यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता को लेकर महत्वपूर्ण घाट है.

बक्सर. नगर के रामरेखाघाट को स्वच्छ बनाने के प्रति जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन का ज्यादा ध्यान है. हालांकि यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता को लेकर महत्वपूर्ण घाट है. जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु व छठ व्रतियों की पहुंचने की संभावना बनी हुई है. प्रतिवर्ष लोगों की पहली पसंद की घाट रामरेखाघाट ही है. इसको देखते हुए प्रशासन से इस घाट को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए पुरजोर कोशिश जारी है. इसके तहत घाट पर सुंदर व आकर्षक पेंटिंग कराया जा रहा है. जिससे घाट का स्वच्छ बनाने के साथ ही आकर्षक बनाया जा सके. छठ महापर्व स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है. जिसको ध्यान में रखते हुए रामरेखा घाट पर छठ महापर्व करने के लिए न केवल नगर के लोग बल्कि अन्य जिलों से व्रत करने के लिए लोग पहुंचते हैं. लाखों की संख्या में छठ व्रत करने के लिए रामरेखा घर पर पहुंचने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिया जा सके. काफी उत्साह वाले पर्व को उत्साह के रूप में घाट पर मना सकें. इसके लिए रामरेखाघाट के दीवारों पर छठ पूजा से संबंधित आकर्षक पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है. जो घाट की सुंदरता को चार चांद लगा रहा है. जो छठ पर्व के दौरान व्रतियों को सुखद अनुभूति करायेगा. घाट के दीवारों पर चौबिस घंटे कार्य शिफ्टों में किया जा रहा है. जिससे छठ के पूर्व स्वच्छता के कार्य को पूरा किया जा सके. जिसमें पानी में ईख खड़ा किया गया है. इसके साथ ही व्रति कलसूप लेकर अध्र्य देने को तैयार है. ऐसे पेटिंग घाट की अलग ही आकर्षण बढ़ा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >