प्रभात खबर की पहल पर हॉकर परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

डुमरांव : प्रभात खबर की पहल पर सोमवार को कोरानसराय में अखबार के हॉकर परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कोरानसराय, मठिला, मुरार और चौगाईं गांव में अखबार के वितरण करनेवाले पांच हॉकरों और करीब 20 परिवारों के बीच पांच किलो आटा, दो किलो चावल, दो किलो आलू, सरसों तेल, साबुन और […]

डुमरांव : प्रभात खबर की पहल पर सोमवार को कोरानसराय में अखबार के हॉकर परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कोरानसराय, मठिला, मुरार और चौगाईं गांव में अखबार के वितरण करनेवाले पांच हॉकरों और करीब 20 परिवारों के बीच पांच किलो आटा, दो किलो चावल, दो किलो आलू, सरसों तेल, साबुन और बिस्किट का पैकेट दिया गया. प्रभात खबर की पहल पर कोरानसराय के श्री राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा सेवा संस्थान के महंत सह समाजसेवी दीपक जी महाराज ने हॉकरों और परिजनों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया. मौके पर कैलाशपति पांडेय, आदर्श तिवारी, रितेश ओझा, पिंटू राय सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >