buxar news : अब लावारिश कुत्तों को पकड़ेगा नगर परिषद

buxar news : सूचना व सुझाव के लिए चौक-चौराहों पर लगाये गये टॉल फ्री नंबर के साथ बैनर-पोस्टरएंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए सदर अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे 80 से 100 लोग

बक्सर. बक्सर नगर अब लावारिश कुत्ता विहीन होगा. इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में भी डॉग बाइट के मामले कम होंगे. जिससे ऐसे मरीजों की संख्या में भी कमी आयेगी.

वहीं नगर परिषद एक कॉल मात्र से नगर के लावारिश कुत्तों काे पकड़ लेगा. इसको लेकर बक्सर नगर परिषद ने भी तैयारी कर लिया है. नगर परिषद ने इसको लेकर नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाया है. जिसमें लावारिश कुत्तोंं के बारे में जानकारी देने के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिसकी सूचना के आधार पर नगर के लावारिश कुत्तों की धर-पकड़ की जायेगी. वहीं नगर में लावारिश कुत्तों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त फैसला सुनाया है. पकड़े गये कुत्तों को दोबारा नहीं छोड़ा जायेगा.

ज्ञात हो कि इन दिनों नगर के साथ ही जिले में लावारिश कुत्तों की संख्या में काफी वृद्धि हो गयी है, जिसके कारण सदर अस्पताल में ही प्रतिदिन 80 से 100 की संख्या में कुत्तों व बंदरों के काटने वाले मरीज इंजेक्शन के लिए पहुंंचते हैं. लावारिश कुत्तों के आतंक से नगर में लोगों में भय का माहौल कायम है. कई जगहों पर कुत्ते सड़क हादसों का कारण भी बन चुके हैं.

सड़क हादसों के पीछे भी आवारा आतंक

लावारिश कुत्तों की वजह से सड़कों पर हादसे लगातार होते रहे हैं. जानकारी के अनुसार एनएच के साथ ही नगर में भी सड़क हादसों में काफी हद तक लावारिश इन कुत्तों व जानवरों की भागीदारी होती है. इसके ज्यादातर शिकार दोपहिया वाहन चालक घायल ही हो रहे है. हल्के वाहन ही इसके सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

नगर में लगा कुत्तों को पकड़ने के लिए बैनर

नगर में लावारिश कुत्तों को पकड़ने के लिए चौक-चौराहों पर बैनर लगाया गया है, जिसमें आवारा कुत्तों से संबंधित सुझाव व शिकायत करने को लेकर सूचना लिखी गयी है. इसके साथ ही आम लोगों को सूचना देने के लिए टॉल फ्री नंबर 18008433411 जारी किया गया है, जिस पर शिकायत करने पर उस दिशा में नगर परिषद आवश्यक कदम उठायेगा. फिलहाल नगर परिषद से जारी टॉल फ्री नंबर पर संपर्क नहीं हो रहा है. लोग इस टॉल फ्री नंबर पर संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है.

अभी जारी नहीं की गयी है पूरी गाइडलाइन

नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने के लिए अभी पूरी गाइडलाइन जारी नहीं की गयी है. गाइडलाइन विभाग से मिलने के बाद उस दिशा में आगे की कार्रवाई की जायेगाी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >