Buxar News: अंग्रेजी के सवालों को सुलझाने में छुटा पसीना

Buxar News: जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच छठवें दिन शनिवार को दो पालियों में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच ली गयी

बक्सर .

जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच छठवें दिन शनिवार को दो पालियों में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच ली गयी. जहां दोनों पालियों में छठवें दिन की परीक्षा को 363 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी. वहीं परीक्षा अपने निर्धारित समय से दोनों पालियों में ली गयी.

छठवें दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा केंद्रों का मुख्य द्धार आधा घंटा पहले ही बंद होने के निर्देश के कारण परीक्षार्थी समय से पहले ही अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गये थे. जिससे कि निर्धारित समय से वे परीक्षा हॉल में प्रवेश ले सकें. बोर्ड ने आधा घंटा परीक्षा से पूर्व मुख्य गेट बंद करने एवं बाद में आने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है. जिसका असर परीक्षा के दाेनों पालियों में दिखा. लेट हो रहे परीक्षार्थी अपने परीक्षा केेंद्रों की ओर तेजी से भागते दिखे. वहीं परीक्षा हॉल में प्रवेश से पूव परीक्षार्थियों की विधिवत चीट पूर्जों एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की गयी. इसके बाद प्रवेश दिया गया. शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ ही लगभग मुख्य विषय की परीक्षा संपन्न हो गई. वहीं सोमवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा ली जाएगी. इसके साथ ही 25 फरवरी को व्यावसायिक ऐच्छिक विषय के साथ परीक्षा संपन्न हो जाएगी. मॉडल परीक्षा केंद्र पर मनायी होली

नगर के बाजार समिति रोड स्थित नेहरू स्मारक मॉडल परीक्षा केंद्र पर शनिवार को मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न होने के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से किया गया. जहां मॉडल केंद्र पर परीक्षार्थियों ने प्रबंधन द्धारा उपलब्द्ध कराये गये अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को विदा दिया. वहीं विद्यालय पबंधन के शिक्षकों व वीक्षकों ने भी बच्चों को अबीर बुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. 26 हजार 122 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

मैट्रिक परीक्षा जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर छठवें दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ली गई. छठवें दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई. जहां दोनों पालियाें की परीक्षा में कुल 26 हजार 565 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. जिसमें कुल 26 हजार 122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं कुल 363 परीक्षार्थी छठवें दिन की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा में कुुल 13 हजार 233 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. जिसमें कुल 13 हजार 41 शामिल एवं 192 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 13 हजार 352 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. जिसमें कुल 13 हजार 81 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल एवं 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बक्सर जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >