फाइल- 3- गली में पीसीसी तोड़ने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

गली में पीसीसी तोड़ने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

प्रतिनिधि, डुमरांव क्षेत्र के चौगाई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसहि॔यां के वार्ड संख्या 7 व 6 तथा पांच में पीएचइडी द्वारा नल-जल योजना कार्य को लेकर गली में तोड़े गये पीसीसी के चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर मसर्हिया गांव के समाजसेवी सुधीर सिंह ने बताया कि पीएचइडी द्वारा करीब तीन माह पहले नल-जल योजना को लेकर गली में पाइप बिछाने का काम किया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर पाइप नहीं बिछाया गया. वहीं पाइप बिछाने के लिए गली का पीसीसी तोड़ दिया गया, जिसका मरम्मत भी आज तक नहीं हुआ, ग्रामीण रजनीश कुशवाहा, पवन कुमार उर्फ नीनी, मंटू कुमार, विशाल कुमार, सुधीर कुमार सिंह, छठू सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाल बाबू सिंह, तेजू सिंह, ददन यादव, विमल कुमार सोना देवी, रेशमी देवी, शांति देवी, श्याम बिहारी सिंह, विंदा देवी, बिहारी सिंह, अजय प्रसाद सिंह ने पीएचइडी विभाग के प्रति नाराजगी जताते बताया कि नल-जल योजना में अधूरा निर्माण कार्य और अनियमितता बरती गयी, जहां गली में पीसीसी तोड़कर छोड़ दिया गया, जिसके चलते प्रतिदिन गली में आवागमन करने में मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं वाहन चालकों तथा छोटे-छोटे बच्चों व बुजुर्गों को गिरकर चोटिल होना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Parshant kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >