निर्वाचन कार्यों में कोताही पड़ेगी कर्मियों को भारी

समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

बक्सर. समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरुल शेख समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस क्रम में डीएम द्वारा प्रत्येक कोषांगों की भूमिका, दायित्व एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा ससमय कार्यों के निष्पादन की हिदायत दी गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग आपस में समन्वय स्थापित कर निर्वाचन की तैयारी को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य करें. इस दौरान संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी करने, मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने एवं सामग्री उपलब्ध कराने, स्वीप के तहत जागरूकता अभियान एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, जोखिम मूल्यांकन एवं विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने, केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, सी-विजिल, इवीएम, वीवीपैट तथा आइटी सिस्टम का संचालन करने का निर्देश दिया गया. वहीं मतदान दलों एवं सामग्री के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था करने, निर्वाचन सामग्रियों का सुरक्षित वितरण एवं संकलन करने, मीडिया व सोशल मीडिया की निगरानी एवं प्रमाणीकरण आदि को लेकर विशेष चर्चा की गयी. डीएम ने सभी कोषांगों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों को समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. क्योंकि निर्वाचन कार्य एक संवैधानिक जिम्मेदारी है. ऐसे में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस क्रम में एसपी ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी दी तथा आवश्यक निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >