बक्सर. बक्सर जिो के सभी चारों विधानसभा सीट के लिए वोट डाला जा चुका है. बक्सर, राजपुर, ब्रह्मपुर और डुमरांव विधानसभा सीट पर 2020 में महागठबंधन के प्रत्याशियों का कब्जा था. बक्सर विधानसभा सीट पर गत चुनाव में कांग्रेस के संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बीजेपी प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेंदी को हराकार यह सीट महागठबंधन के खाते में कर लिया था. इसी प्रकार राजपुर विधानसभा सीट पर महागठबंध के कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम एनडीए के जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला को हराकर अपने कब्जा में कर लिया था. जबकि ब्रह्पुर विधानसभा सीट पर गत चुनाव में राजद के शंभुनाथ यादव ने एनडीए के लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडे को पराजित कर महागठबंधन के खाते में यह सीट डाल दिया था. जबकि डुमरांव विधानसभा सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी अजीत कुशवाहा ने जदयू प्रत्याशी अंजुम आरा को पराजित कर अपने कब्जे में कर लिया था. यानि गत विधानसभा चुनाव में बक्सर जिला के सभी चारों विधानसभा सीट पर महागठबंधन की जीत हुआ था. मगर इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के बढ़ते वोट प्रतिशत से अटकलें लगाया जा रहा है कि इस बार बक्सर जिला में एनडीए का खाता खुल सकता है. चर्चाओं की मानें तो बक्सर जिला के चार विधान सभा सीटों में दो-दो सीट पर महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी जीत हासिल कर सकते हैं. मगर यह तस्वीर 14 नवंबर को साफ होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
