फाइल-8- नवनिर्वाचित सांसद का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

me huva bhavya swagatनवनिर्वाचित सांसद का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

चौसा. नगर के यादव मोड़ स्थित चौसा प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने राजद मजदुर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में बक्सर के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह का भव्य तरीके से स्वागत किया. मंगलवार को हुए मतो की गिनती की प्रक्रिया पुरी होने के बाद जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद बक्सर के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह बुधवार को चौसा राजद कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पुरजोर स्वागत किया और आपस में मिठाई खिलाकर खुशियां मनाया. इस दौरान चौसा प्रखण्ड अध्यक्ष शिवबच्चन सिंह, जिप सदस्य पूजा कुमारी, बृजबिहारी सिंह, भुनेश्वर सिंह, धनपति चौधरी, सियाराम राय, आफताब आलम, उमर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >