फाइल- 9- एमएसपी कानून व कर्ज माफी को लेकर पीएम का फूंका पुतला

एमएसपी कानून व कर्ज माफी को लेकर पीएम का फूंका पुतला

चौसा. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के आह्वान पर प्रखंड अंतर्गत पलियां पंचायत स्थित बुढाडीह पिठारी ब्रांच के नेतृत्व में एम.एस.पी. कानून, खाद्य सुरक्षा व कर्ज मुक्ति की माँग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया. कॉरमरेड नथुन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई, किसानों के लिए एमएसपी कानून व कर्ज माफी की मांगों को दुहराते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान परशुराम सिंह, सीताराम राम, भोला सिंह, रामदयाल सिंह, कामाख्यानारायण सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >