धनसोई . स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिक युवती से रेप के का मामला सामने आया. पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि गांव के ही लोगों ने उसकी अस्मिता लुट लिया. मामला प्रकाश में आते ही धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने लड़की के बताए गए नामजदो को तत्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की को महिला सिपाही के संरक्षण में परिजनों के साथ मेडिकल के लिए बक्सर भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती में रहने वाली एक पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ को गांव की ही दो युवकों ने उसकी अस्मिता लुट लिया. घटना शनिवार की शाम को घटित हुई थी. बच्ची द्वारा अपने ऊपर हुई अत्याचार को अपने परिजनों को बताया. परिजनों ने बच्ची को लेकर थाना आये और थानाध्यक्ष को पूरी बात कही. पुलिस ने बच्ची के परिजनों ने थाने में दिए लिखित आवेदन में गांव के शशि यादव और प्रेम यादव व अन्य को नामजद बनाया. इन पर पाॅक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न का मामला आवेदन के बाद दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने तत्वरित करवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि बच्ची को मेडिकल जांच करा कर न्यायालय में उसका फर्द बयान दर्ज करवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
