ईंट लदे ट्रैक्टर की ट्राॅली से दबकर अधेड़ की हुई मौत

थाना क्षेत्र के राजपुर महादलित बस्ती में सोमवार की सुबह ईंट लदी ट्राॅली से दबकर 65 वर्षीय व्यक्ति वशिष्ठ राम की मौत हो गयी.

राजपुर. थाना क्षेत्र के राजपुर महादलित बस्ती में सोमवार की सुबह ईंट लदी ट्राॅली से दबकर 65 वर्षीय व्यक्ति वशिष्ठ राम की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के कोचस थाना के गंज भड़सरा गांव निवासी वशिष्ठ राम राजपुर में अपने बेटी के यहां आये थे. सोमवार की सुबह वह अपने दामाद मनोज राम के साथ घर से बाहर निकलकर मुंह धो रहे थे. तब तक दरवाजे के रास्ते के बगल में ही किसी काम से एक ट्रैक्टर पर लदा ईंट बगल में ही गिराने लगा. तब तक अचानक ट्राॅली के एक तरफ का पहिया गड्ढे में धंस गया. ट्राॅली पर लदा ईंट ही उनके पूरे शरीर पर गिर गया. जिसमें वह दब गये. आसपास मौजूद लोगों ने देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया. घटनास्थल पर बस्ती के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये. ग्रामीणों की मदद से तुरंत इन्हें ईंट के ढेर से बाहर निकालकर तत्काल राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया. जिन्हें अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया. जिसकी सूचना उनके घर वालों को दी गयी. इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी वंश नारायण राम ने गहरी दुख संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है. थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >